This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Mushrooms in Pregnancy in Hindi | क्या गर्भवती महिला मशरूम खा सकती है?

Pregnancy Journey
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: Aug 12, 2023
Mushrooms in Pregnancy in Hindi | क्या गर्भवती महिला मशरूम खा सकती है?
Likes4 Likes|
Read time7 min

गर्भावस्था में मशरूमः प्रकार, फायदे और रिस्क (Mushrooms During Pregnancy: Types, Benefits & Risks)

क्या गर्भावस्था के दौरान मशरूम खाना अच्छा होता है? अगर आपके दिमाग में ऐसा कोई सवाल है, तो सही जानकारी के लिए आप बिलकुल सही जगह आए हैं. गर्भावस्था के दौरान मशरूम खाने और उससे सेहत को होने वाले फायदे और रिस्क के बारे में जानें.


मशरूम के पोषक तत्वों से जुड़े फैक्ट और सेहत के लिए इनके फायदे (Mushroom nutrition facts and health advantages)


क्या आपको भी मशरूम पसंद हैं? अच्छी खबर ये है कि ये कम कैलोरी वाले प्रोटीन, फायबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर स्रोत होते हैं. मशरूम को स्वादिष्ट तरीकों से बनाया जा सकता है फिर चाहे वो सूप हो, सलाद हो या फिर ऐपेटाइजर हों. ये दिल की बीमारी को दूर रखते हैं और साथ ही साथ मधुमेह, कैंसर और अल्जाइमर को कम करने का काम भी करते हैं.
पोषण के लिहाज से देखें तो मशरूम से हमें कॉपर, मेग्नेशियम, सेलेनियम, फॉस्फोरस और थिएमिन मिलता है. कम सोडियम और ज़्यादा पोटेशियम कॉन्टेंट की वजह से मशरूम, ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में काम आते हैं और इस वजह से आपके शरीर को दिल की बीमारी के खतरे से बचने में मदद मिलती है. कई एक्सपर्ट तो सूप में मशरूम लेने की सलाह देते हैं जिससे एसिड रिफ्लक्स और एसिडिटी आपसे दूर रहती है.

ऐसे मशरूम जो गर्भावस्था में खाए जा सकते हैं (Types of mushrooms that are safe to consume during pregnancy)

गर्भावस्था में महिलाएं कुछ खास तरह के मशरूम खा सकती हैं. इसमें शिटेक मशरूम, व्हाइट बटन मशरूम, चेस्टनट मशरूम, पोर्सिनी मशरूम, मैटेक मशरूम शामिल हैं. इनमें से हर तरह का मशरूम बहुत स्वादिष्ट होता है और गर्भावस्था में खाने के लिहाज से बेहद सुरक्षित होता है.

गर्भावस्था में इन मशरूम से दूरी बनाए रखें (Types of mushrooms to stay away from during pregnancy)

यह बात ध्यान रखने लायक है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ऐसे मशरूम खाने से बचना चाहिए जिनके साइकेडेलिक या मतिभ्रम वाले असर हों जैसे कि मैजिक मशरूम या ऐसे जिनके जहरीले या हानिकारक असर हों. ऐसे मशरूम खाना आपके होने वाले बच्चे के लिए बेदह हानिकारक हो सकता है. ऐसे किसी भी तरह के मशरूम को खाने से बचें जो किसी अनजान या खराब जगह से लिया गया हो. मशरूम खरीदते समय, आप ऐसे ही मशरूम खरीदें जिनपर लेबल लगे हों, पैक हों या भरोसेमंद स्रोतों से लिए गए हों.

क्या महिलाओं गर्भावस्था के दौरान मशरूम खा सकती हैं? (Can Women Eat Mushrooms While Pregnant?)

इसे संक्षेप में कहें तो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए मशरूम खाना पूरी तरह से ठीक है. उन्हें इस बात का ख्याल रखना है कि मशरूम सही जगह से खरीदे गए हों, पकाने के लिए अच्छे हों और किसी भी तरह से जहरीले, नुकसान पहुंचाने वाले या मितभ्रम पैदा करने वाले न हों. खाने के लिए मशरूम का इस्तेमाल करने से पहले, यह पक्का कर लें कि वे अच्छी तरह से साफ किए हुए और पकाए हुए हों. अगर इन्हें पकाना नहीं चाहती तो यह पक्का करें कि आप इन्हें अच्छी तरह उबाल लिया हो ताकि उसकी गंदगी साफ हो जाए और वह अच्छी तरह से साफ हो जाए.
साफ करने के बाद, गर्भवती महिला उन मशरूम को खा सकती है जो नुकसानदायक न हों, खासतौर पर तब जब इनसे पोषण से जुड़े कई फायदे मिलते हैं.

गर्भवस्था के दौरान खाए जा सकने वाले मशरूम कैसे तैयार करें (How to prepare edible mushrooms during pregnancy)

अगर आप प्रेगनेंट हैं और आपको मशरूम खाना पसंद है, तो इसका एक रास्ता है. सबसे पहले, यह पक्का कर लें कि आपने जो मशरूम खरीदे हैं वो खाने लायक हैं.
मशरूम को अच्छी तरह से धो लें क्योंकि उनमें मिट्टी, किटाणु और विशाणु हो सकते हैं. उन्हें पानी चालू कर उसके नीचे रखें और फिर जब आपको संतुष्टि हो जाए कि उनमें से गंदगी और किटाणु खत्म हो गए हैं, तो उन्हें सूखने के लिए रख दें.
मशरूम धोने के बाद पक्का करें कि आप उन्हें अच्छी तरह से पका लें. पकाने से मशरूम में उन किटाणुओं और संक्रमित करने की आशंका खत्म हो जाती है जो इनकी वजह से फैल सकते हैं. याद रखें, कम पके हुए मशरूम उतने ही खतरनाक हो सकते हैं जितने कच्चे खाने पर हो सकते हैं. इसलिए, पक्का करें कि आप उन्हें कम से कम 60 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर पका लें. खाने से होने वाली किसी भी तरह की बीमारी से बचने या बैक्टेरिया संक्रमण की आशंका से बचने के लिए, पके हुए मशरूम को फ्रिज में रखें.

विषैले मशरूम खाने से होने वाले रिस्क? (Risks of Taking Toxic Mushrooms?)

विषैले मशरूम खाने के कुछ खतरे हो सकते हैं. सबसे पहले, इस तरह के मशरूम जहरीले हो सकते हैं, इनकी वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे पेट दर्द, चक्कर आना, गैस या पेट फूलना और/या डायरिया. इन लक्षणों को दिखने में थोड़ा समय लग सकता है और मशरूम खाते ही नहीं दिखने लगते. अगर मशरूम खाने के 1-2 घंटे में अगर आपको ये लक्षण दिखते हैं तो अपने डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से तुरंत संपर्क करें.
अगर आपको लगता है कि आपने विषैले मशरूम खा लिए हैं तो ज़्यादा से ज़्यादा मात्रा में फ्लुएड पिएं फिर चाहे पानी हो या इलेक्ट्रोलाइट्स हो. इससे कुछ हद तक दर्द में और लक्षणों में राहत मिलेगी. इतना ही नहीं, यह आपके बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए अपने डॉक्टर से भी संपर्क करें.

इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में चेरी: फायदे और साइड इफेक्ट्स

इसे भी पढ़ें - गर्भावस्था में बादाम : गर्भावस्था में बादाम के फ़ायदे

इसे भी पढ़ें - क्या गर्भावस्था में आप झींगा खा सकती हैं?

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.